फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: गलत दिशा से आ रही कार बस से भिड़ी, हाईवे पर लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
- मोतीचूर फ्लाईओवर पर देर रात हुआ हादसा, कार चालक घायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सप्तऋषि। सप्तऋषि क्षेत्र के मोतीचूर फ्लाईओवर पर बुधवार देर रात गलत दिशा से आ रही कार की देहरादून जा रही उत्तर प्रदेश परिवहन की बरेली डिपो की बस से भिड़ंत हो गई। हादसे में कार चालक घायल हो गया, जबकि बस में सवार यात्रियों को किसी तरह की चोट नहीं आई। दुर्घटना के बाद हाईवे पर वाहनों की कतार लग गई।
पुलिस के अनुसार, भूपतवाला स्थित जोशी टूर एंड ट्रैवल्स की कार रायवाला की ओर से भूपतवाला की तरफ आ रही थी। आरोप है कि कार चालक मुरसलीन फ्लाईओवर पर गलत दिशा में वाहन चला रहा था। इसी दौरान देहरादून जा रही बरेली डिपो की बस से कार की आमने-सामने टक्कर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। हरिपुर कलां चौकी प्रभारी रघुवीर कपूरवान टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल कार चालक मुरसलीन को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस के मुताबिक, दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें