आम आदमी पार्टी ने आपका स्वास्थ्य हमारा संकल्प कार्यक्रम के तहत घर-घर जाकर लोगों की जांच करते आप क?
- फोटो : HARIDWAR
आम आदमी पार्टी ने ‘आपका स्वास्थ्य हमारा संकल्प’ कार्यक्रम के तहत घर-घर जाकर लोगों का ऑक्सीजन लेबल और पल्स नापने का काम शुरू कर दिया है। इसके लिए अलावा लोगों को कोरोना संक्रमण से बचने के टिप्स भी दिए जा रहे हैं।
पार्टी की जिलाध्यक्ष हेमा भंडारी ने हरिद्वार विधानसभा क्षेत्र में अभियान की शुरूआत की। उन्होंने बताया कि पार्टी के कार्यकर्ता हर वार्ड में घर-घर जाकर ऑक्सिमीटर से लोगों के आक्सीजन लेबल नाप रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के साथ डेंगू भी तेजी से पैर पसार रहा है। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से कई सौ लोगों पर कोरोना का साया मंडरा रहा है। जिला सचिव अनिल सती ने बताया कि यह अभियान 10 दिन तक चलेगा, जिसमें हर वार्ड में अलग अलग टीमें बनाई गई हैं जो घर-घर जाकर स्वास्थ्य परीक्षण करेंगी । हरिद्वार विधानसभा क्षेत्र से टीम को नेतृत्व करने वालों में हेमा भंडारी, अनिल सती, पुलकित गोयल, पवन कुमार, अर्जुन सिंह, विधान, शिवम शर्मा, सोनिया कामरान, एहतेशाम जैदी, एडवोकेट सुल्तान, पुलकित गोयल आदि शामिल हैं। उन्होंने बताया कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की सरकार कोरोना संक्रमण को रोकने में पूरी तरह से सफल रही है। वहां पर भी आप सरकार ने लोगों को निशुल्क में आक्सिमीटर बांटे।