फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देर शाम तक सार्वजनिक स्थलों की सघन चेकिंग

Sun, 06 Dec 2015 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। बाबरी मस्जिद विध्वंस की बरसी पर धर्मनगरी में पुलिस पूरी तरह चौकस दिखी। हर तिराहे-चौराहे पर पुलिस बल तैनात रहा। बम निरोधक दस्ता देरशाम तक सार्वजनिक स्थलों पर सघन चेकिंग अभियान करता रहा।
विज्ञापन

धर्मनगरी होने के नाते सुरक्षा व्यवस्था के चाक चौबंद इंतजाम किए गए थे। शनिवार देर शाम से पुलिस फोर्स चेकिंग में जुट गई थी। होटल, लॉज, धर्मशालाओं को खंगालने का कार्य लगातार चलता रहा। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, हरकी पैड़ी समेत धर्मस्थलों एवं सार्वजनिक स्थलों पर सघन चेकिंग अभियान चलता रहा। कुंभनगरी आने वाले श्रद्धालुओं व पर्यटकों के सामान की सघन चेकिंग की लेकिन सुरक्षा को लेकर किसी ने एतराज भी नहीं जताया। पुलिस फोर्स का फोकस मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों पर ज्यादा रहा। एसपी रेलवे अरुण मोहन जोशी खुद रेलवे स्टेशन पर व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे। इधर, शहर में एसपी सिटी नवनीत सिंह भुल्लर ने भ्रमण कर अधीनस्थों से जानकारी ली और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अलर्ट रहने को कहा। एसएसपी सेंथिल अबूदई कृष्णराज एस ने बताया कि पुलिस दिनभर मुस्तैद रही।
इनसेट
‘वीवीआईपी की सुरक्षा तो नहीं’
एक बारगी सड़क पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स को देखकर शहरवासियों को लगा कि कोई वीवीआईपी शहर में आ रहा है। लेकिन सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किसी वीवीआईपी को लेकर नहीं बल्कि एहतियात के तौर पर किए गए थे। हालांकि, यह बात किसी की समझ में आई तो किसी की नहीं भी आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें