फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी बताने पर बिफरे व्यापारी नेता

Sun, 10 Jul 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। शहर में व्यापार मंडल के दो गुटों की ओर से बाकी दोनों गुटों को फर्जी बताने से व्यापार मंडलों के बीच घमासान मच गया है। रविवार को संजीव चौधरी और सुनील सेठी गुट के व्यापारियों ने अलग-अलग बैठकें की और उनके पदाधिकारियों को फर्जी बताए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई। बैठक में यह भी तय हुआ कि पुलिस प्रशासन की हर बैठक में भाग लिया जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार को कांवड़ मेले को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से बुलाई गई बैठक का सुरेश गुलाटी और ओमप्रकाश जमदग्नि गुट ने बहिष्कार कर दिया था। उन्होंने शहर में सक्रिय संजीव चौधरी और सुनील सेठी गुट पर निशाना साधते हुए ऐलान किया था कि जहां जहां चौधरी और सेठी गुट शामिल होगा, वह बैठकों मेें नहीं जाएंगे। रविवार को चौधरी गुट की बैठक में जिलाध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा कि उनका गुट शहर में पुलिस प्रशासन की किसी भी बैठक का बहिष्कार नहीं करेगा। शहर और व्यापारी हित के लिए हर बैठक में शामिल होकर अपने सुझाव रखेंगे। चौधरी ने दावा किया कि उनका व्यापार मंडल जिले का सबसे बड़ा व्यापार मंडल है। पुराने वरिष्ठ लोगों को नए युवाओं को स्वीकार करते हुए संरक्षक के तौर पर कार्य करना चाहिए। बैठक में शहर अध्यक्ष तेजप्रकाश साहू, तहसील अध्यक्ष विशाल गर्ग, महामंत्री सिद्धार्थ कौशिक, ज्वालापुर अध्यक्ष राजीव तुम्बड़िया, महामंत्री पुनीत गोयल, कनखल अध्यक्ष पंकज, महामंत्री ललित भाटिया, शिवालिक नगर अध्यक्ष अमित गर्ग, महामंत्री हरीश मल्होत्रा आदि शामिल रहे।
वहीं खड़खड़ी में सेठी गुट के व्यापारियों की बैठक में महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने कहा कि शहर व्यापार मंडल के पदाधिकारी 25 साल से स्वयंभू बनकर हरिद्वार व्यापार मंडल को गिरवी रख रहे हैं। आरोप लगाया कुछ लोग व्यापार मंडल की राजनीति कर आयकर, वाणिज्य कर विभाग से अपने घर भर रहे हैं। हमें फर्जी बताने वाले पहले खुद को प्रमाणित करें वह फर्जी नहीं हैं। सेेठी ने कैलाश केसवानी पर निशाना साधते हुए कहा कि एनजीटी की कार्रवाई की बात आने पर व्यापारियों को भ्रमित किया जाता है। आपदा के दौरान चंदे को लेकर भी सवाल उठाए। महानगर कार्यकारी अध्यक्ष पूरण पांडेय, महामंत्री अनुपम त्यागी ने कहा कि हमारा व्यापार मंडल पुलिस प्रशासन को हरसंभव सहयोग देगा। बैठक में अमन, गणेश शर्मा, कविराज, कृष्ण चौहान, पंकज शर्मा, कपिल कुमार, धर्मपाल, मनीष आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें