फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंतद्वीप से बस स्टैंड तक चलेगी बसें

Wed, 13 Jul 2016 11:43 PM IST
hridwar uttrakhanda india
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार।  कांवड़ मेले को संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने व्यापारियों के साथ  बैठक कर सहयोग मांगा। व्यापारियों ने कांवड़ मेले में पुलिस प्रशासन को पूरा सहयोग करने का भरोसा दियाला।
विज्ञापन

बुधवार को पुलिस प्रशासन और व्यापारियों के बीच खड़खड़ी स्थित कस्तूरीराम मणिदीप में बैठक की। बैठक में पुलिस ने कांवड़ मेले दौरान  दुकानों के बाहर अतिक्रमण नहीं करने का आग्रह व्यापारियों से किया। व्यापारियों ने ठेली वाले के लिए उचित स्थान दिए जाने की मांग की। सीओ सिटी  प्रकाश देवली ने सूखी नदी स्थित पिंजरापोल पर अस्थायी ठेली लगवाने की मांग पर आश्वासन दिया कि जल्द ही यहां ठेली वालों की व्यवस्था कर दी जाएगी।  व्यापारियों ने भीड़ के चलते मार्ग बंद होने पर अपने अपने घरों को जाने वाले छात्रों को होने वाले परेशानियों को पुलिस प्रशासन के सामने रखा। सीओ सिटी  ने परिवहन निगम से बात कर पंतद्वीप से लेकर बस स्टैंड तक फ्री बसों का  संचालन करने का आश्वासन दिया। बैठक में व्यापारियों ने भीमगोड़ा अस्थायी अस्पताल खोलने की मांग की। इसपर पुलिस अधिकारियों का कहना था कि जयराम आश्रम के चिकित्सालय व खड़खड़ी स्थित नगर निगम की जगह पर सीएमओ  के बात कर मेले के लिए चिकित्सक तैनात करने की व्यवस्था की जाएगी। इस मौके पर  कोतवाली प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह भदौरिया, व्यापारी नेता ओमप्रकाश जमदग्नि, सुरेश  गुलाटी, लखन लाल चौहान, कृष्णमूर्ति भट्ट, संजीव नैय्यर, अजय अरोड़ा, अनुज  गुप्ता, वैभव सुखीजा, अनिरुद्ध भाटी, श्याम पुरी, आशु बड़थ्वाल, मधुकांत  गिरी आदि उपस्थित रहे।
------------------------
कई व्यापारियों ने नाराजगी जताई
बैठक में डीएम व एसएसपी न होने पर व्यापारियों ने नाराजगी जताई। कई व्यापारियों का कहना था कि पुलिस व प्रशासन के बड़े अधिकारी न होने पर कोई भी आश्वासन पूरा  नहीं होता है। कहा कि पिछली बार भी कई आश्वासन दिए गए थे, लेकिन एक भी पूरा नहीं हुआ।
विज्ञापन

--------------
पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार। कांवड़ मेले की सफलता के लिए पुलिस ने तैयारी तेज कर दी है। बुधवार को सड़कों पर उतरी पुलिस ने रैपिड एक्शन फोर्स के साथ मिलकर खड़खड़ी से रोडवेज बस स्टैंड तक फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान सड़क के दोनों किनारे किया गया अतिक्रमण हटवाया गया।
 दोपहर बाद हरिद्वार कोतवाली पुलिस की टीमें एसपी सिटी नवनीत सिंह भुल्लर और सीओ सिटी प्रकाश देवली के नेतृत्व में सड़कों पर उतरी।   इसके साथ ही कोतवाल योगेंद्रपाल सिंह भदौरिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान करीब दो सौ से ज्यादा अस्थायी दुकानों को हटाया गया। कई दुकानदारों का सामान जब्त भी कर लिया गया। दोबारा दुकानें लगाने पर मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी दी गई। एसपी सिटी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि कांवड़ मेले को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें