दीपावली पर्व पर बस अड्डे पर उमड़ी यात्रियों की भीड़।
- फोटो : HARIDWAR
दीपावली पर घर आने-जाने वाले यात्रियों का दबाव बढ़ गया है। ट्रेनों का संचालन पूरी तरह पटरी पर नहीं लौटने से यात्री रोडवेज बसों पर निर्भर हैं। दिल्ली, हल्द्वानी और बरेली रूट पर सर्वाधिक दबाव है। इन रूटों पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए बसें बढ़ाई गई हैं।
रोडवेज के सहायक महाप्रबंधक प्रतीक जैन के मुताबिक त्योहार को लेकर निगम की पहले से तैयारी थी। त्योहार नजदीक आने के साथ यात्रियों की संख्या के साथ बसों का संचालन भी बढ़ाया गया। शुक्रवार को यात्रियों का दबाव काफी अधिक रहा। उन्होंने बताया कि बाहर से आने वाली बसें भी भरकर आ रही हैं। स्टेशन से निकलने वाली बसों में भी यात्री भरकर जा रहे हैं। त्योहार ने परिवहन निगम के लिए संजीवनी का काम किया है। उन्होंने बताया कि यात्री सुविधा के लिए अत्यधिक दबाव वाले रूटों पर बसों के फेरे भी बढ़ाए गए हैं।