फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: मॉडिफाइड साइलेंसर वाली बुलेट सीज, 21 हजार का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। रानीपुर पुलिस ने शहर में शोर और यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त रुख अपना लिया है। शुक्रवार को पुलिस ने एक मॉडिफाइड साइलेंसर लगी बुलेट को सीज कर दिया और 21 हजार का चालान काटा गया।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी शांति कुमार गंगवार ने बताया कि नौ जनवरी को सलेमपुर तिराहा पर चेकिंग के दौरान एक बुलेट सवार युवक पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा। टीम ने उसे पकड़ लिया। जांच में पाया गया कि बुलेट में रैट्रो/मॉडिफाइड साइलेंसर लगा हुआ था, जिससे अत्यधिक शोर हो रहा था।
वाहन चालक ने अपना नाम विकास चौहान निवासी ग्राम सलेमपुर, कोतवाली रानीपुर बताया। यातायात नियमों के उल्लंघन पर मोटर वाहन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत 21 हजार का चालान काटते हुए बुलेट को सीज कर दिया। चालक को भी सख्त हिदायत दी गई। बताया कि इस तरह के मॉडिफाइड साइलेंसर न केवल कानून के खिलाफ हैं, बल्कि आम लोगों, बुजुर्गों और बच्चों के लिए भी परेशानी का कारण बनते हैं। नियमों से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें