फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: बिल्डर के बेटे ने साथियों के साथ युवक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
- ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र का मामला, पांच के खिलाफ केस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में एक बिल्डर के बेटे ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक युवक को लाठी-डंडों से बुरी तरह पीट दिया। जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पांच आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार, नवीन कुमार पुत्र विजयपाल निवासी मोहल्ला कड़च्छ ने शिकायत देकर बताया कि बिल्डर अकबर खान निवासी अहबाबनगर के पुत्र आयान उर्फ अहमद ने अपने साथी सुभान, शाकिर, अरशद, अजमत के साथ 24 सितंबर की दोपहर में उसके घर के सामने से तेज रफ्तार से गाड़ी दौड़ाते हुए खड़ी गाड़ी में टक्कर मारी। इसका विरोध किया तो गाली-गलौज करते हुए हत्या करने की धमकी देते हुए चले गए। बाद में सुभान के पिता अकबर खान घर आए और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर ऐसी घटना न होने का आश्वासन देकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि 25 सितंबर की सुबह ज्वालापुर इंटर कॉलेज के पास सैलून पर वह कटिंग करा रहा था। तभी आयान साथियों को लेकर आया। तेज रफ्तार से गाड़ी चलाते हुए उसकी बाइक में टक्कर मारी। नीचे गिरते ही उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जिससे सिर, नाक, कमर के अलावा शरीर में अंदरुनी चोटें आईं। उसे छोड़कर सभी भाग निकले। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें