फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: स्वतंत्रता सेनानी की बेटी की भूमि पर कब्जे-धमकी के आरोप में बिल्डर नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वतंत्रता सेनानी अमरनाथ की बेटी ने नामी बिल्डर और उसके कर्मचारियों पर जमीन पर कब्जा करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर बिल्डर मोनू त्यागी सहित सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शोभा निवासी शांतरशाह स्वतंत्रता सेनानी अमरनाथ की बेटी हैं। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी लगभग सात बीघा जमीन ऑक्टागन और हीरो ग्रुप को जाने वाले सार्वजनिक मार्ग से लगी हुई है जिसके प्रमाणित दस्तावेज उनके पास मौजूद हैं। आरोप लगाया कि बिल्डर मोनू त्यागी व अन्य लोग चक रोड पर खंभे गाड़कर दीवार निर्माण कर रास्ता बंद करने की कोशिश कर रहे हैं। पूर्व में उपजिलाधिकारी रुड़की को प्रार्थना पत्र देकर दस्तावेज जमा किए थे।

आरोप है कि रविवार को जब शोभा अपनी जमीन पर पहुंचीं तो कुछ लोग बाउंड्री वॉल का निर्माण करते मिले। उनकी जमीन पर रखी ईंटों को जेसीबी लगाकर तोड़ा जा रहा था। आरोप है कि जब विरोध किया तो मोनू त्यागी और उसके साथ आए 5-6 लोगों ने गाली-गलौज करते हुए अभद्रता की। फिर धक्का-मुक्की करते हुए हत्या की धमकी दी। थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा ने बताया कि तहरीर पर मोनू त्यागी सहित अन्य के खिलाफ अभद्रता, गाली गलौच, जान से मारने की धमकी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। वादी स्वतंत्रता सेनानी की पुत्री हैं। प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें