फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा की बैठक में हंगामा

Sat, 20 Aug 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
 विधानसभा चुनाव की तैयारियों तथा संगठन की मजबूती के लिए बुलाई गई बसपा की प्रदेश स्तरीय बैठक में शनिवार को जमकर मारपीट हुई। आरोप है कि भगवानपुर विधानसभा क्षेत्र से दावेदारी कर रहे एक कार्यकर्ता और उसके समर्थकों ने जब टिकट की दावेदारी की तो उन्हें अलग कमरे में बुलाकर मारापीटा गया। इस दौरान बैठक में भारी हंगामा हो गया। इससे पहले बैठक में संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया। प्रदेश अध्यक्ष सतीश कुमार के साथ भी हाथपाई की गई।
विज्ञापन


शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष सतीश कुमार की अध्यक्षता में शिवालिक नगर स्थित प्रदेश कार्यालय में हुई बैठक में पदाधिकारी अपने-अपने सुझाव दे रहे थे कि तभी चुडियाला से आए लोकेंद्र कुमार और उनके समर्थकों ने भगवानपुर सीट से अपनी दावेदारी पेश करते हुए टिकट की मांग की। इस पर एक अन्य दावेदार के समर्थक भड़क गए। मामला हाथापाई और मारपीट तक पहुंचने वाला था कि प्रदेश अध्यक्ष ने जैसे- तैसे उन्हें  अलग किया। फिर अलग कमरे में लोकेंद्र और उसके समर्थकों को बुला लिया। इसी बीच अन्य कार्यकर्ता भी आ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। आरोप है कि लोकेंद्र एवं उसके समर्थकों को चोटें आई। गुस्साए  कार्यकर्ताओं ने कार्यालय में तोड़फोड़ भी कर दी। प्रदेश अध्यक्ष सतीश कुमार, जोन कोर्डिनेटर योगेश कुमार के साथ भी हाथपाई की गई।

बसपा कार्यकर्ता लोकेंद्र ने एक कार्यकर्ता पर पिस्टल तानकर हत्या की धमकी देने का आरोप भी लगाया। प्रदेश अध्यक्ष सतीश कुमार का कहना है कि जिन लोगों ने हंगामा किया उनका पार्टी से कोई लेना देना नहीं है। वह लोग पार्टी से बगावत कर जिला पंचायत का चुनाव लडे़ थे, वह बैठक में कैसे आए इसकी उन्हें जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें