हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से 5060 रुपये, सट्टा पर्ची, गत्ता पेन बरामद हुआ। एसएचओ रितेश शाह ने बताया कि मोतीचूर स्टेशन रोड तिराहे पर बनी पुलिया से आरोपी प्रवीन कश्यप निवासी इंद्रा विकास काॅलोनी भूपतवाला खड़खड़ी को सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए गिरफ्तार किया गया है।
-
सेक्टर-4 पीठ बाजार से बाइक चोरी, केस दर्ज
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में सेक्टर-4 पीठ बाजार से एक मोटरसाइकिल चोरी कर ली गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर वाहन चोर की तलाश शुरू कर दी है। अंकित पुत्र राकेश निवासी सूर्यनगर कालोनी थाना सिडकुल ने शिकायत देकर बताया कि वह सेक्टर 4 बीएचईएल पीठ में सामान लेने गया था। बाइक पास में ही खड़ी कर दी थी। जब वापस लौटकर आया तो बाइक गायब मिली। सभी जगहों पर तलाश करने पर भी कुछ पता नहीं चला। बाद में मालूम हुआ कि बाइक चोरी कर ली गई है। एसएचओ कमल मोहन भंडारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।