फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुस्तक मेला एक अत्यंत सराहनीय पहल : विधायक कौशिक

Wed, 28 Jan 2026 07:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
- नेहरू युवा केंद्र में शुरू हुआ पुस्तक मेला
विज्ञापन

हरिद्वार। नेहरू युवा केंद्र में बुधवार से चार दिवसीय पुस्तक मेला शुरू हो गया। मेले का शुभारंभ विधायक मदन कौशिक ने किया। इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र के अध्यक्ष पदम प्रकाश शर्मा ने नगर विधायक को भागवत गीता भेंट की।
विज्ञापन

इस अवसर पर विधायक मदन कौशिक ने कहा कि पुस्तक मेला एक अत्यंत सराहनीय पहल है। हरिद्वार में इतने बड़े स्तर पर पुस्तक मेले का आयोजन पहली बार किया गया है, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। नेहरू युवा केंद्र के अध्यक्ष पदम प्रकाश शर्मा ने कहा कि पुस्तक मेले में कॉमिक्स, उपन्यास, सामान्य ज्ञान , प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित पुस्तकें, शैक्षणिक और मनोरंजन से जुड़ी अनेक उपयोगी किताबें उपलब्ध कराई गई हैं। यह मेला विशेष रूप से विद्यार्थियों और युवाओं के लिए लाभदायक रहेगा। मेले के दौरान शहर के विभिन्न स्कूलों के छात्र प्रतिदिन शैक्षणिक भ्रमण के लिए यहां आएंगे, जिससे बच्चों में पढ़ने की रुचि बढ़ेगी। इस मौके पर योग शिक्षिका मोनिका राय, जया भूषण, विभोर चौधरी, ओपी चौहान, सतीश रावत, धर्म रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें