हरिद्वार। दिव्य ट्रेडिंग कंपनी ऋषिकुल हरिद्वार और बैद्यनाथ फार्मा की ओर से एक दिवसीय निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया है। शिविर में 70 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की और निशुल्क औषधि वितरित की गई। इस मौके पर कॉलेज पंचकर्म विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. नितेश आनंद ने कहा कि आयुर्वेद में सस्ता और सरल पद्धति से सभी बीमारियों का इलाज संभव है। इसलिए मरीजों को आयुर्वेद पद्धति से उपचार कराना चाहिए।शिविर में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ नितेश आनंद ने मरीजों से पंचकर्म से संचालित आयुर्वेद चिकित्सा सुविधाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। इस मौके पर आशीष आहूजा, ऋषिकुल कॉलेज के एमडी स्कॉलर डॉ. आयुषी, डॉ. ऋषभ, डॉ. वैभव आदि मौजूद रहे।