इंडियन ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन की ओर से शहर के अस्पतालों में हड्डी रोगियों के निशुल्क ऑपरेशन किए जाएंगे। ऑपरेशन 3 से 5 अगस्त तक होंगे। इससे पहले जांच शिविर लगाकर ऑपरेशन के लिए मरीजों का चयन किया गया।
मंगलवार को प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता में एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डा. प्रेम लूथरा ने बताया कि 24 जुलाई से रानीपुर मोड पर सुश्रुत ट्रामा सेंटर में कैंप लगाया गया। इसमें हड्डी के रोगियों की जांच की गई। उन्होंने बताया कि शहर के हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. राकेश सिंघल, डा. एके जैन, डा. आईएम सिंघल, डा. हिमांशु त्यागी, डा. विमल कुमार, डा. चिराग बडेरा, डा. दीपक कुमार, डा. अनंत जैन, डा. सुमंतु विरमानी अपने-अपने अस्पतालों में मरीजों का ऑपरेशन करेंगे। इन मरीजों को सभी सुविधाएं निशुल्क दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि ऑपेरशन में दवाएं, इम्पलांट, बेहोशी की दवाएं, बेहोशी विशेषज्ञ, खून की जांच, अस्पताल का खर्चा डाक्टर स्वयं निवर्हन करेंगे। बताया कि ब्लड की जरूरत पड़ने पर आईएमए ब्लड बैंक देहरादून से संपर्क कर व्यवस्था कर ली है।