अमर उजाला तथा इवेंट पैराडाइज के तत्वावधान में हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान में लगाए जा रहे शॉपिंग फेस्टिवल में इस बार मनोरंजन के भरपूर अवसर होंगे।17 मार्च से शुरू इस फेस्टिवल में बच्चों को पहली बार बोटिंग का मौका भी मिलेगा। साथ ही कई राज्यों की प्रसिद्ध वस्तुएं भी मौजूद रहेंगी। बैंक, रियल स्टेट, स्कूल, टू व्हीलर, फोर व्हीलर, शिक्षण संस्थानों के स्टाल भी लगेंगे। इस मौके पर हरिद्वार के व्यापारियों के लिए स्टाल बुकिंग में विशेष छूट का प्रावधान किया गया है।
अमर उजाला शॉपिंग फेस्टिवल 17 मार्च से 2 अप्रैल तक ऋषिकुल मैदान में आयोजित होने जा रहा है। फेस्टिवल में रोबोटिक डायनासोर आकर्षण का केंद्र रहेंगे। यह डायनासोर देखने में बिल्कुल असली लगते है। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम भी रहेगी। सांस्कृतिक पंडाल में शहर के टेलेंट को मंच पर निशुल्क प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा। फेस्टिवल में, सेल्फी कांटेस्ट, बॉडी बिल्डिंग, गढ़वाली सांस्कृतिक, ब्राइडल, म्यूजिकल नाइट, फैशन शो, बेबी शो, फैंसी ड्रेस, कुकिंग कंपटीशन, अंताक्षरी, सिंगिंग, डांसिंग, मेहंदी प्रतियोगिताएं होगी। जिसमें विजेताओं को अमर उजाला द्वारा पुरुस्कृत किया जाएगा। सहारनपुर का फर्नीचर, खुर्जा की क्राकरी, फिरोजाबादी कांच के आइटम, बहुमूल्य आयुर्वेदिक औषधियां, फिजियोथैरेपी की इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, रेडिमेट गारमेंट्स, आदि के स्टाल लगेंगे। बच्चे व बड़े ऊंट की सवारी के साथ-साथ छोटे व बड़े झूलों का आनंद भी उठा सकेंगे। राजस्थानी व्यंजनों के साथ-साथ साउथ इंडियन व चाट आदि के चटकारे भी ले सकेंगे। घरेलू सामान की प्रदर्शनी के साथ शिक्षण संस्थाओं की ओर से प्रवेश संबंधी एवं करियर की भी जानकारी दी जाएगी। शॉपिंग फेस्टिवल में प्रवेश निशुल्क रहेगा।
-
बुकिंग के लिए नंबर
अन्य स्टाल बुकिंग हेतु फोन नम्बर 7088689556 से संपर्क करें।
शिक्षा प्रेरकों ने किया विरोध प्रदर्शन
जिला साक्षरता कार्यालय में तैनात दो लिपिकों पर लोक शिक्षा केन्द्रों के अवैध निरीक्षण का आरोप लगाते हुए बहादराबाद के समस्त शिक्षा प्रेरकों ने
कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। शिक्षा प्रेरकों ने आरोपी लिपिकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग न होने निरंतर आंदोलन की चेतावनी दी। इस संबंध में शिक्षा प्रेरकों ने जिला शिक्षा अधिकारी को शिकायत पत्र भी दिया। विरोध प्रदर्शन करने वालों में कल्पना सिंह, सपना चौहान, मीनाक्षी, सीमा, अर्चना, किरण, अर्चना, ममता, पंपी, पूजा, वीरेन्द्र कुमार गोस्वामी, राजेश्वारी, इमरान अली, संगीता देवी, किरण, वीणा आदि मौजूद थे।