फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: घाट के पास मिला खून से लथपथ शव, शिनाख्त नहीं, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
- नगर कोतवाली क्षेत्र में सर्वानंद घाट के पास की घटना, शव को मोर्चरी भेजा
विज्ञापन

- गर्दन और गले पर मिले गहरे घाव, हथियार से हमला करने की आशंका
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र में सर्वानंद घाट के पास एक व्यक्ति का खून से लथपथ शव मिला। गर्दन और गले पर गहरे घाव मिले हैं। आशंका है कि किसी ने धारदार हथियार से वार कर हत्या की है। मृतक की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने मामले की जांच के लिए तीन टीमों का गठन कर दिया है।
पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार की सुबह पुलिस को सर्वानंद घाट के पास एक शव खून से लथपथ पड़ा होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी, कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए।
विज्ञापन

शव की जांच करने पर पता चला कि गर्दन पर तीन से चार किसी धारदार हथियार से वार करने के निशान हैं, जबकि गले पर भी निशान पाए गए। इससे ये माना जा रहा है कि किसी ने धारदार हथियार से हमला कर हत्या की है।
विज्ञापन

देर शाम तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। उम्र करीब 40 से 45 वर्ष के बीच प्रतीत हो रही है। पुलिस की तीन टीमें सीसीटीवी कैमरे खंगालने के साथ ही अन्य माध्यमों से घटना की जांच में जुटी हैं। सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। जांच चल रही है। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें