धनौरी। भाजपा के वरिष्ठ नेता सुबोध राकेश ने गन्ने का मूल्य बढ़ाए जाने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि बढ़ा हुआ गन्ना मूल्य किसानों के लिए बड़ी सौगात है और इससे किसान हितों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता स्पष्ट होती है।
बीती शाम जनसंपर्क अभियान के दौरान सुबोध राकेश ने ग्राम तेलीवाला सहित आसपास के कई गांवों में भ्रमण कर लोगों को भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार पूरी तरह किसान-हितैषी है और स्वावलंबन की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। सुबोध राकेश ने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी व्यापक जन समर्थन के साथ सत्ता में दोबारा वापसी करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जनहित में कई महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है और आगे भी जनता के हितों को प्राथमिकता देती रहेगी। संवाद