फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: भाजपा पार्षद ने किया जेई का घेराव, हुआ हंगामा

विज्ञापन
जल संस्थान सीवर की कनिष्क अभियंता का घेराव करते पार्षद । स्रोत:स्वयं - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार के दुर्गानगर क्षेत्र में निर्माण कार्य नहीं होने पर जल संस्थान के सीवर कार्य देख रहीं कनिष्क अभियंता का भाजपा पार्षद के नेतृत्व में लोगों ने घेराव किया। भाजपा पार्षद सूर्यकांत शर्मा ने आरोप लगाए कि फरवरी से लगातार वार्ड नंबर-03 दुर्गानगर की समस्या को लिखित शिकायत देने के बाद भी कोई कार्य नही हो रहे हैं। इससे क्षेत्र में रहने वाले लोग काफी परेशान हैं। दुर्गानगर में चैंबर टूटने से लेकर सीवर की सफाई की बड़ी समस्या है।
विज्ञापन

वहीं कनिष्ठ अभियंता निधि सेठी पर घेराव करने वालों ने मनमानी रवैया अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यदि अभियंता अपनी कार्यप्रणाली में सुधार नहीं लाती हैं तो उनके विरुद्ध कार्रवाई की मांग की जाएगी। इस मौके पर अमित गुप्ता, प्रमोद पाल, राजा कश्यप, रमेश शर्मा, आदर्श पांडे, पंकज जोशी, सुमित बंसल, अश्विनी विश्नोई और पंकज रावत मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें