फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निशंक के समर्थन में उतरे भाजपाई

विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक के समर्थन में नारेबाजी करते भाजपाई । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
लॉकडाउन में केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक पर आम जनता की उपेेेक्षा करने का आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टी की ओर से किए गए प्रदर्शन के बाद भाजपा के कई नेता सांसद निशंक के समर्थन में उतर आए। मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में पुरानी सब्जी मंडी चौक पर आम आदमी पार्टी के खिलाफ प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर उन्होंने कहा कि केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य कर रहे हैं। हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र में कोरोना से बचाव के लिए सबसे पहले उन्होंने 50 लाख रुपये की अनुदान राशि दी है।
संजय चोपड़ा ने कहा आम आदमी पार्टी का जनाधार उत्तराखंड में शून्य है। ऐसे में अपनी राजनीतिक जमीन तलाश करने के लिए ओछी राजनीति कर रहे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक के खिलाफ बेतुकी बयानबाजी कर जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं। प्रदर्शन करने वालों में सुंदर लाल, कुंवर सिंह, उदय वान रावत, जय सिंह बिष्ट, मनीराम, वीरेंद्र सिंह, राजेश अरोड़ा, राजेश खुराना, मनीष शर्मा, संजय जाटव, मोहनलाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें