फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा-कांग्रेस ने प्रदेश के संसाधनों को लूटा: गौतम

विज्ञापन
दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र पाल गौतम को बड़ी माला पहनाते आप पार्टी के पदाधिकारी । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि उत्तराखंड में प्राकृतिक संसाधनों की कोई कमी नहीं है। लेकिन भाजपा और कांग्रेस की सरकारों ने प्रदेश के विकास के लिए कोई कार्य नहीं किए। दोनों ही पार्टियों के नेताओं ने प्रदेश के संसाधनों को निजी स्वार्थों के लिए लूटा है। उन्होंने कहा कि आप पार्टी उत्तराखंड में दिल्ली मॉडल लागू करेगी। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाएगी।
विज्ञापन

राजेंद्र पाल गौतम शुक्रवार को देवभूमि जन संवाद कार्यक्रम में रानीपुर विधानसभा के हेतमपुर गांव में बोल रहे थे। उन्होंने डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता आप को सबसे बड़े विकल्प के रूप में देख रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आप की सरकार बनने पर बेरोजगार युवाओं को पांच हजार रुपये महीना भत्ता दिया जाएगा। शिक्षा और स्वास्थ्य में सुधार किया जाएगा। मोहल्ला क्लीनिक बनाए जाएंगे।
जिलाध्यक्ष अमित विश्वनोई ने कहा कि हरिद्वार जनपद में आम आदमी पार्टी का जनाधार बढ़ रहा है। आप जिले की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष अमित सिंघानिया, विधानसभा अध्यक्ष पवन ठाकुर, प्रशांत राय, विधानसभा अध्यक्ष सुभास चन्द्र, अतुल राय, टीकम सिंह, मुकेश कुमार, पीयूष पाल, धर्मेंद्र, टीटू, नीरज, नवीन आदि उपस्थित रहे। इसके पूर्व रानीपुर विधानसभा क्षेत्र प्रभारी एवं पूर्वांचल प्रकोष्ठ उत्तराखंड के अध्यक्ष प्रशांत राय ने कैबिनेट मंत्री राजेंद्र पाल गौतम का स्वागत किया।
विज्ञापन

भाजपा और कांग्रेस एक ही थैली के चट्टे-बट्टे : गौतम
पथरी। दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने बहादरपुर जट्ट में देवभूमि जन संवाद कार्यक्रम में कहा कि भाजपा और कांग्रेस एक ही थैली के चट्टे-बट्टे हैं। उत्तराखंड की जनता अब भाजपा व कांग्रेस को नकार चुकी है। राज्य में सत्ता परिवर्तन चाहती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर बेरोजगार युवाओं को पांच हजार और महिलाओं को एक हजार रुपये भत्ता दिया जाएगा। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा प्रभारी नरेश शर्मा ने कहा कि जनपद में लगातार आम आदमी पार्टी का जनाधार बढ़ रहा है। इस दौरान हरिद्वार ग्रामीण संगठन मंत्री अंबरीष गिरी, हेमा भंडारी, अमित सैनी, अभिषेक कुमार, सुरेंद्रा शर्मा, रेणु चौहान, अंजू सिंघानिया, मीनू मालती शर्मा, अंजू, सरिता, सतविंदर कौर, मनप्रीत कौर, संजू नारंग, अंकुर बागड़ी, अरविंद कुमार, अमित सैनी, अभिषेक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें