फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा और कांग्रेस ने लोगों को किया निराश: सिद्दीकी

Fri, 09 Sep 2016 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
विज्ञापन
bsp miting - फोटो : amarujala
विज्ञापन
 आने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी उत्तराखंड में बेहतर प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों ने प्रदेश की जनता को निराश किया है।
विज्ञापन


नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि बसपा के नेतृत्व में ही विकास का मार्ग प्रशस्त हो सकता है। उन्होंने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी और उत्तराखंड की हरीश रावत सरकार को हर मोर्चे पर विफल रही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जितने भी दावे किए थे वे सारे झूठे साबित हुए। महंगाई कम होने के बजाय आसमान छू रही है। उन्होंने कहा कि आज देश में दलितों पर अत्याचार हो रहे हैं तो उन्हें रोकने के बजाय प्रधानमंत्री खुद पर गोली मार देने की बात कह रहे हैं। इसी से साबित हो गया है कि नरेंद्र मोदी कितने असहाय प्रधानमंत्री हैं।

  देश में गोहत्या के नाम पर मुसलमानों को प्रताड़ित किया जा रहा है जबकि जहां भी ऐसी शिकायतें मिलीं वे झूठी साबित हुई। उन्होंने लोगों से एक बार बसपा पर विश्वास करने को कहा और भरोसा दिलाया कि देश को भय, भूख , भ्रष्टाचार, महंगाई आदि समस्याओं से निजात दिलाने का काम बसपा ही कर सकती है। उन्होंने उत्तराखंड की कांग्रेस सरकार को भी आड़े हाथ लिया। दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनावों में बसपा उत्तराखंड में नया विकल्प देगी।
विज्ञापन


बसपा प्रदेश प्रभारी प्रदीप जाटव ने भी भाजपा और कांग्रेस पर हमला बोला। कहा कि ये दोनों दल आम आदमी के हितों के प्रति गंभीर नहीं हैं।  अध्यक्षता कर रहे प्रदेश अध्यक्ष सतीश कुमार ने कहा कि राज्य में बसपा का संगठन मजबूती के साथ बढ़ रहा है। आगामी चुनाव में पार्टी उम्मीद से भी बेहतर प्रदर्शन करेगी। प्रशांत राय और मुकर्रम अंसारी ने विश्वास जताने के लिए पार्टी हाईकमान का आभार जताया। अरुण कुमार के संचालन में हुई रैली में बसपा के जिलाध्यक्ष मेनपाल, मंगलौर के विधायक सरवत करीम अंसारी, झबरेड़ा के विधायक हरिदास, जोन कोर्डिनेटर प्रशांत गौतम, ऋषिपाल गौतम, योगेश कुमार, लंढौरा सीट से प्रत्याशी मुफ्ती रियासत, लक्सर के प्रत्याशी सुभाष चौधरी, ज्वालापुर के प्रत्याशी मुल्कीराज, चौधरी चरण सिंह, जिलाध्यक्ष जयंत चौहान समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रशांत और मुकर्रम बसपा प्रत्याशी
बहुजन समाज पार्टी ने अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए अपने दो और प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। बसपा के राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने रानीपुर सीट से प्रशांत राय और हरिद्वार ग्रामीण सीट से मुकर्रम अंसारी को प्रत्याशी बनाने की घोषणा की।

 भीड़ देख खिले नेताओं के चेहरे
 हरिद्वार। सराय गांव के पास हुई रैली को सफल बनाने के लिए कई दिनों से बसपा नेता दिनरात एक किए हुए थे। उन्होंने भीड़ जुटाने के लिए काफी मेहनत की। शुक्रवार को जब रैली स्थल पर भीड़ पहुंची तो उसे देख सभी नेताओं के चेहरे खिले दिखे। बसपा नेताओं ने इसे परिवर्तन की प्रतीक रैली बताया।

प्रशांत राय का किया स्वागत
 आधिकारिक तौर पर प्रशांत राय को बसपा का रानीपुर सीट से प्रत्याशी बनाने पर भेल के सेक्टर एक और चार में समर्थकों ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर कुंवरपाल, टीकम सिंह, अरुण कुमार, देवेंद्र चौधरी, राजीव चौहान, विजय चावला, पंकज शर्मा, अतुल राय, प्रभात राय, कमल चौधरी, प्रवीण राय, राहुल सिंघल, गौरव शर्मा, अरविंद चौधरी, वेदव्रत आर्य, भुवन भट्ट, विजय चौधरी, वेदव्रत सोनू अंसारी, मनोज कुमार, अनिल शाही आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें