हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में ट्रक की टक्कर लगने से एक बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को देहरादून के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पत्नी की शिकायत पर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार, कविता निवासी शिवरतन सिटी रोशनाबाद ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि मोटरसाइकिल पर पति प्रशांत कुमार और बच्चों के साथ बैठकर किसी काम से ज्वालापुर जा रहे थे। भेल सेक्टर-2 गुरुद्वारा के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वह गिरकर घायल हो गए। पति के दाएं कंधे व पैर में गंभीर चोटें आई हैं।
मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। प्रशांत को जौलीग्रांट अस्पताल में ले जाया गया। जहां उपचार चल रहा है। कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।