फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: कुत्ते को बचाने के चक्कर में रेलिंग से टकराया बाइक सवार, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में रविवार देर रात एक मोटरसाइकिल सवार युवक अचानक सामने से आए कुत्ते को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर हाईवे पर साइड में लगी रेलिंग से टकरा गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, रविवार रात करीब 12 बजे शुभम कश्यप (30) पुत्र अनिल कश्यप निवासी मिस्सरपुर, पंजनहेड़ी थाना कनखल मोटरसाइकिल से बाइक रिकवरी का काम करके वापस घर लौट रहा था। हरिलोक तिराहे के पास पहुंचते ही अचानक सड़क पर आए कुत्ते को बचाने के प्रयास में शुभम बाइक पर नियंत्रण खो बैठा और सीधे हाईवे किनारे लगी लोहे की रेलिंग (क्रैश बैरियर) से जा टकरा गया। टक्कर लगने के बाद युवक तो रेलिंग पर लटक गया और बाइक काफी दूर तक घिसटती चली गई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि शुभम गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने भूमानंद अस्पताल में भिजवाया। जहां से उसे जौलीग्रांट रेफर कर दिया गया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। एसएसआई खेमेंद्र गंगवार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें