फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: दो किलो गांजे के साथ बाइक सवार युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में मोटरसाइकिल से गांजे की तस्करी करते हुए पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी तसलीम उर्फ गोलू निवासी डोंगरिला बस्ती मोहल्ला कड़च्छ ज्वालापुर से 2.035 किलो गांजा बरामद हुआ है। एक मोबाइल और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की है। एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, रविवार देर रात रेल चौकी प्रभारी समीप पाण्डेय टीम के साथ गश्त कर रहे थे। रविदास चौक से सेक्टर-2 होते हुए नेहरू युवा केंद्र के पास पहुंचने पर भगत सिंह चौक के पास सामने से आ रहा एक मोटरसाइकिल सवार मुड़कर भागने लगा। इसी बीच बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिसके बाद उसे पकड़ लिया। उसके पास से मिले बैग के अंदर से गांजा मिला। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि आरोपी तसलीम उर्फ गोलू ने कबूल किया कि वह गांजा बेचने के लिए ले जा रहा था और स्वयं भी नशा करता है। सोमवार को आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें