फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: महिला की मौत के मामले में ट्रक चालक पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में हुई महिला की मौत के मामले में पति ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालते हुए ट्रक की पहचान करनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गब्बर सिंह निवासी कनोल विकासखंड नंदानगर चमोली ने पुलिस को दो तहरीर में बताया कि रविवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे वह अपनी पत्नी हीरा देवी के साथ स्कूटी से सर्वानंद घाट के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वे दोनों सड़क पर गिर पड़े। ट्रक चालक हीरा देवी को कुछ दूरी तक घसीटते हुए ले गया और मौके से फरार हो गया।
हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों की मदद से पत्नी को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने हीरा देवी को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई। कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें