फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: हाईवे पर रोडवेज बस से टकराई बाइक, पति-पत्नी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। देहरादून-दिल्ली हाईवे पर ऋषिकुल तिराहे के पास बस ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी घायल हो गए। मां की गोद से तीन साल का मासूम छिटकर दूर जा गिरा, गनीमत रही कि वह बाल-बाल बच गया। दुर्घटना के बाद बस का चालक और परिचालक बस छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, डोईवाला से मुजफ्फरनगर की ओर जा रहे मेहरबान अपनी पत्नी मुस्कान और तीन साल के बच्चे के साथ बाइक पर सवार थे। ऋषिकुल तिराहे पर कश्यप धर्मशाला के बाहर हाईवे पर एक निजी बस खड़ी थी। बस से बचने के प्रयास में बाइक सवार ने हल्का मोड़ लिया, तभी पीछे से आ रही यूपी रोडवेज बस ने बाइक को चपेट में ले लिया।
टक्कर लगते ही दंपती सड़क पर गिर पड़े और बस के पहियों के नीचे आने से बच गए। इसी दौरान मां की गोद में बैठा मासूम उछलकर कुछ दूरी पर जा गिरा। गनीमत रही कि बच्चे को कोई गंभीर चोट नहीं आई। हालांकि दंपती को गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। इसी बीच बस चालक और परिचालक मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर ट्रैफिक पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह का कहना है कि हादसे के कारणों की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें