फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाचार पत्र वितरकों को वितरित की साइकिलें

Sat, 17 Dec 2016 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला की  ओर से प्रदेश भर के समाचार पत्र वितरकों को जरूरी सुविधाएं मुहैया कराने की मुहिम रंग लाई है। शनिवार को श्रम प्रवर्तन  विभाग के अंतर्गत कार्य करने वाले उत्तराखंड भवन एवं सन्ननिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की ओर से रोशनाबाद स्थित श्रम पवर्तन कार्यालय में समाचार पत्र वितरकों को साइकिलें वितरित की गई। पथम चरण में 41 समाचार पत्र वितरकों को इसका लाभ मिला। शीघ्र ही अन्य को भी यह सुविधा उपलब्ध होगी।

साइकिल वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ सहायक श्रमायुक्त अशोक वाजपेयी ने किया। उन्होंने बोर्ड की ओर से मेहनतकश कामगारों के लिए चलाई जाने वाली योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। पूर्व विधायक अंबरीष कुमार ने समाचार पत्र वितरकों को साइकिलें वितरित की। उन्होंने कहा कि राज्य की सरकार समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। सीएम ने सभी के लिए कल्याणकारी योजनाएं शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अमर उजाला द्वारा वितरकों के हित में आवाज उठाने को सराहनीय कदम बताया। कहा कि किसी भी मौसम में परेशानियों का सामना करते हुए समाचार पत्र पहुंचाना एक जटिल कार्य है। ऐसे मेहतनकश लोगों के कल्याण के लिए सामाजिक सुरक्षा के अंतर्गत और भी ज्यादा कार्य किए जाने आवश्यक हैं। इस बारे में वे मुख्यमंत्री से बात करेंगे। इस दौरान अमर उजाला के वितरक अनिल शर्मा,समाचार-पत्र वितरक संघ के अध्यक्ष सुभाष कुमार, सलीम, शौकिन, जोंगेद्र सिंह, अरुण मदान, गुरमीत सिंह, साकिर, मोहम्मद अंसारी, सुशील, प्रवीण, देवेंद्र सिंह देब्बी, महेंद्र, प्रकाश, नरेंद्र, राजेंद्र, चंद्रशेखर, पंकज बिष्ट, कमल,पंकज राजपूत, अखिलेश, बलवंत, मिंटू, यशपाल सिंह समेत अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें