फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर के भूमि पूजन से होगी देश की तरक्की : शंकराचार्य

विज्ञापन
जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से वार्ता करते भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंश - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर का भूमि पूजन होने से देश में तरक्की का रास्ता प्रशस्त होगा। यह बात उन्होंने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत को उनके जन्मदिन पर आशीर्वाद देते हुए कही।
विज्ञापन

शनिवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत कनखल स्थित जगद्गुरु आश्रम पहुंचे और शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से आशीर्वाद लिया। शंकराचार्य ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर और नारियल भेंटकर आशीर्वाद दिया। साथ ही श्रीराम मंदिर के भूमि पूजन होने पर बधाई देते हुए कहा कि इससे देश और विश्व के हिंदुओं का मनोबल बढ़ा है। वहीं, देश में रामराज्य स्थापित हुआ है। इस समस्या का समाधान होने से देश की तरक्की होगी। अब मुस्लिमों को मथुरा और काशी भी देशहित में समर्पित कर देना चाहिए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि संतों की मांगों को पूरा करने के लिए भाजपा संकल्पबद्ध रही है और आगे जो भी संतों की मांग होगी, उसे पूरा कराएंगे। उन्होंने कहा कि कभी ऐसा तय नहीं हुआ कि श्रीराम मंदिर के बाद काशी और मथुरा की मांग नहीं करेंगे। बंशीधर भगत ने कहा कि विधायकों के जनसंपर्क अधिकारियों की कार्यशाला कराई जाएगी, जिसमें उन्हें समन्वय स्थापित करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस अवसर पर हल्द्वानी के मेयर डॉ. जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला भी मौजूद रहे।
दक्षिण काली मंदिर में भी की पूजा
श्री दक्षिण काली मंदिर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने पूजा अर्चना कर राज्य की खुशहाली और देश को कोरोना से मुक्त करने की कामना की। उन्होंने महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी महाराज से आशीर्वाद लिया। महामंडलेश्वर ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को मां की चुनरी व नारियल भेंट किया। मौके पर तरुण बंसल, सुमित अदलखा, नितिन पुंडीर, अंकुश शुक्ला, स्वामी अनुरागी महाराज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें