फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वालापुर प्रकरण में कूदी भीम आर्मी

विज्ञापन
भीम आर्मी के कार्यकर्ता बहादराबाद थाने के सामने एकत्रित होकर अपनी मांगे उठाते हुए। - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर के धीरवाली में दो पक्षों के झगड़े में एक पक्षीय कार्रवाई का आरोप लगाते हुए बहादराबाद थाने पर प्रदर्शन किया। सीओ ने जांच कराकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

पांच अगस्त को ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में दो पक्षों में पत्थरबाजी हुई थी। पुलिस ने एक पक्ष की तरफ से मुकदमा दर्ज कर दो लोगों का गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस पर एक तरफा कार्रवाई का आरोप लगाते हुए भीम आर्मी भी इस मामले में सामने आ गई। भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ बहादराबाद थाने पहुंच कर सीओ सदर और सीओ सिटी से मिलकर रोष जताया। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस एक विधायक के दबाव में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस यदि दूसरे पक्ष के लोगों का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई नहीं करती तो भीम आर्मी प्रदर्शन करने को मजबूर होगी। सीओ सदर बिजेंद्र दत्त डोभाल ने बताया कि पूरे घटनाक्रम की जानकारी एसपी सिटी को दे दी गई है। वरिष्ठ अधिकारी जिस तरह का निर्देश देंगे, उसका अनुपालन कराया जाएगा। उधर भीम आर्मी कार्यकर्ताओं के आने के बाद आसपास के थानों की पुलिस को ऐहतियात के तौर पर बुला लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें