फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: बीएचईएल को पावरग्रिड से दो ऑर्डर मिले

Thu, 12 Nov 2026 06:07 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
- ऑर्डर को कुल चार इकाइयां मिलकर करेंगी तैयार
विज्ञापन

- प्रत्येक इकाई की क्षमता 300 एमवीएआर तक होगी
माई सिटी रिपोर्टर
हरिद्वार। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) ने राजस्थान के बाड़मेर और गुजरात के कल्याणपुर में सिंक्रोनस कंडेंसर स्थापित करने के लिए दो ऑर्डर प्राप्त किए हैं। ये ऑर्डर पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (पावरग्रिड) से मिले हैं। इन परियोजनाओं से ग्रिड स्थिरता समाधान क्षेत्र में बीएचईएल की उपस्थिति का विस्तार होगा।
विज्ञापन

इन ऑर्डरों में चार सिंक्रोनस कंडेंसर इकाइयां शामिल हैं। प्रत्येक इकाई की क्षमता प्लस 300 एमवीएआर और माइनेस 200 एमवीएआर है। बीएचईएल का कार्यक्षेत्र डिजाइन, इंजीनियरिंग, विनिर्माण, आपूर्ति, इरेक्शन, परीक्षण और कमीशनिंग तक फैला है। यह बीएचईएल की ओर से स्वदेशी रूप से डिजाइन किए गए पहले सिंक्रोनस कंडेंसर समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। बीएचईएल अपने भोपाल संयंत्र से सिंक्रोनस मशीनों और सहायक उपकरणों की आपूर्ति करेगा। बेंगलुरु स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स प्रभाग संयंत्र से नियंत्रण प्रणालियां मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें