फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता पिता की सेवा से प्रसन्न होती हैं भगवती: आलोक गिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नवदुर्गा जागरण सेवा कमेटी की ओर से जगजीतपुर स्थित निरंजनी अखाड़ा चौक पर मां भगवती के जागरण का आयोजन किया गया। जागरण में हरिद्वार के कुंज जागरण मंडल की टीम के कलाकारों ने विधि विधान से मां भगवती की पूजा-अर्चना कर भगवती का गुणगान किया।
विज्ञापन

जागरण पार्टी के संचालक जोनी तेश्वर ने बताया कि लुधियाना से आए संजू भारती, सहारनपुर की नैना सैनी, हरिद्वार के मिंटू कुमार, अजय चौहान आदि कलाकारों ने भजन प्रस्तुत किए। दिल्ली, देहरादून, हरिद्वार, लुधियाना, पंजाब के आर्ट ग्रुप के कलाकारों ने भगवान गणेश के साथ ही भगवान शंकर, मां काली, मां शेरावाली का रूप धरकर सुंदर प्रस्तुति दी। राधा कृष्ण की झांकी ने लोगों का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी के स्वामी आलोक गिरी ने दीप जलाकर जागरण का शुभारंभ किया। स्वामी आलोक गिरी ने श्रद्धालु भक्तों को माता-पिता की सेवा करने की प्रेरणा देते हुए कहा कि इसके बिना मां भगवती का आशीर्वाद असंभव है। मां भगवती तभी प्रसन्न होंगी जब घर मैं बैठे बुजुर्ग प्रसन्न होंगे। कमेटी के अध्यक्ष कार्तिक राजपूत ने कहा कि धार्मिक आयोजनों में हम सभी को भाग लेना चाहिए। इस अवसर पर गौरव कुमार रसिक, रोहित, दीपक कुमार, राहुल, कमल राजपूत, अभय, सिंहपाल, अमित कश्यप, ऋषभ, टोनी, पुनीत, पंकज कुमार, दीपक, मोहन, अमन, शुभम, आकाश, शिवा, गोपाल जागरण कमेटी के सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें