हरिद्वार। महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से पंतदीप पार्किंग के निकट 23 मार्च पार्क में देश के महान क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह के जन्मदिन पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी व कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि देश की आजादी में शहीद भगत सिंह का जो योगदान है, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुरली मनोहर, युवा नेता वरुण बालियान ने भी जानकारी दी।
इस मौके पर पूर्व विधायक रामयश सिंह, महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता जोशी, ब्लाॅक अध्यक्ष विमल शर्मा, विकास चंद्रा, जतिन हांडा, तरूण व्यास, रिषभ वशिष्ठ, राकेश गुप्ता, शुभम जोशी, ललिता देवी, लक्ष्य चौहान, अमरदीप रोशन, आशा कोरी, नितिन यादव, ओम मलिक, अश्विन कौशिक, दीपक कोरी आदि मौजूद रहे।