फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती की तलाश में दून गई टीम बैरंग लौटी

Fri, 14 Oct 2016 12:07 AM IST
hridwar uttrakhanda india
विज्ञापन
विज्ञापन
 कनखल से गायब युवती की तलाश में पुलिस टीम ने देहरादून जाकर खोजबीन की। मगर युवती और अपहरण के आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिल पाया जिस पर टीम बैरंग लौट आई। युवती के मोबाइल फोन के आधार पर उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

कनखल की विष्णुगार्डन कालोनी निवासी युवती तीन दिन पहले बाजार जाने की बात कहकर घर से निकली थी। रात तक युवती घर नहीं लौटी। काफी खोजबीन पर भी कुछ पता नहीं चला तो परिजनों ने कनखल थाने पहुंचकर बाप-बेटे सहित पांच आरोपियों पर उनकी बेटी के अपहरण का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। परिजनों ने आरोपियों का पता तहरीर में नहीं बताया, पर उनके देहरादून निवासी होने का शक जताया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अभिषेक और उसके पिता कमल अदलखा सहित सागर, करण व ऋषभ के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस मामला प्रेम संबंध से जुड़ा मान रही है। बहरहाल युवती की तलाश में बुधवार की रात एक टीम देहरादून भेजी गई थी। जहां कई जगहों पर तलाश करने के बावजूद न तो युवती का कुछ पता चला और न ही अपहरण के आरोपियों का कुछ पता चल पाया। कार्यवाहक थाना प्रभारी भगतदास ने बताया कि जांच अधिकारी भवानी शंकर पंत के नेतृत्व में एक टीम युवती की तलाश में देहरादून भेजी गई थी, मगर उसका कुछ पता नहीं चल पाया है। संभावित जगहों पर तलाश जारी है, जल्द ही उसे बरामद कर लिया जाएगा।

चोरी के मामले में तीसरी नौकरानी से पूछताछ
हरिद्वार। कनखल की कृष्णानगर कॉलोनी में भेलकर्मी के घर से हजारों रुपये के जेवरात चोरी होने के मामले में पुलिस ने तीसरी नौकरानी को भी थाने बुलाकर पूछताछ की, मगर कुछ पता नहीं चल पाया। भेल में कार्यरत कुंज भसीन के घर से दशहरा के दिन उनकी माता रमा भसीन के गहने चोरी हो गए थे। परिवार के शक पर पुलिस ने बुधवार को घर में काम करने वाली दो नौकरानियों और एक पेंटर से पूछताछ की थी। अगले दिन परिजनों ने एक तीसरी नौकरानी का नाम पुलिस को बताया। पुलिस ने उसे भी थाने बुलाकर पूछताछ की। कार्यवाहक थाना प्रभारी भगत दास ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें