बकरा ईद से पूर्व ज्वालापुर क्षेत्र में जमा लोगों की भीड़।
- फोटो : HARIDWAR
आज शनिवार को बकरीद को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी है। सुरक्षा की दृष्टि से शहर को छह जोन और 21 सेक्टरों में बांटा गया है। पुलिस को हिदायत दी गई कि शासन की गाइड लाइन का सख्ती से पालन कराया जाए। अधिकारियों ने मुस्लिम उलेमाओं से बातचीत कर सहयोग की अपेक्षा की है। उधर जुमे की नमाज के मद्देनजर एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय ने ज्वालापुर, कनखल और बीएचएल में पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
बकरीद को सकुशल संपन्न कराने के लिए हरिद्वार पुलिस ने कमर कस ली है। शुक्रवार रात से मिश्रित आबादी, ईदगाह और मस्जिदों पर पुलिस फोर्स और पीएसी की तैनाती दी गई। एसएसपी ने अधीनस्थों को निर्देश दिए कि ईदगाह से लेकर सभी मस्जिदों में सामूहिक रूप से नमाज अदा नहीं होगी। चार से पांच लोग ही धर्मस्थल पर नमाज अदा कर पाएंगे। बाकी अकीदतमंद अपने-अपने घरों से ही ईद की नमाज अदा करेंगे।
एसएसपी सेंथिल अबूदई कृष्णराज एस ने बताया कि पूरेश् ाहर को छह जोन और 21 सेक्टर में बांटा गया है। थाना कोतवाली के अलावा ऑफिस का पुलिस फोर्स शहर में तैनात रहेगा। इसके अलावा एक कंपनी पीएसी की भी तैनाती की गई है। उन्होंने मुस्लिम समाज के लोगों से अपील की कि वह शारीरिक दूरी का पालन करते हुए हैं बकरीद मनाएं।