फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: बहादराबाद नहर पुल पर फिर लगा लंबा जाम, 30 मिनट तक फंसी रहीं स्कूली बसें

विज्ञापन
बहादराबाद के नहर पुल पर लगा  जाम । संवाद
विज्ञापन
बहादराबाद। बहादराबाद नहर पुल पर बृहस्पतिवार की सुबह एक बार फिर भारी जाम की स्थिति बन गई जिससे आम लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं। सुबह ऑफिस और स्कूल जाने के व्यस्त समय के दौरान पुल पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं जिसमें स्कूली बच्चों से भरी वैन और बसें भी घंटों फंसी रहीं।
विज्ञापन

जाम की सूचना मिलते ही बहादराबाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों को लगभग 30 मिनट की कड़ी मशक्कत करनी पड़ी जिसके बाद कहीं जाकर यातायात व्यवस्था को सामान्य किया जा सका। जाम के कारण कई स्कूली वाहन देरी से स्कूल पहुंचे और कार्यालय जाने वाले कर्मचारी भी काफी परेशान दिखे। नहर पुल पर जाम लगने की यह समस्या कोई नई नहीं है बल्कि यह लगभग हर सुबह इसी समय होती है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस जाम का मुख्य कारण सुबह के समय भी भारी वाहनों की बेरोकटोक आवाजाही है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सुबह और शाम के व्यस्त समय में भारी वाहनों की नहर पुल से एंट्री पर प्रतिबंध लगाया जाए। इसके बाद ही जाम की समस्या से राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें