फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब मौसम से यात्रा सीजन पर ब्रेक

Sat, 02 Jul 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। खराब मौसम ने चारधाम यात्रा सीजन पर ब्रेक लगा दिया है। बदरीनाथ, मैठाणा, जोशीमठ आदि में रास्ते बंद होने से हरिद्वार से गए 100 से भी ज्यादा वाहन रास्ते में फंसे हुए हैं। धर्मनगरी के होटलों में 20 जुलाई तक हुई अधिकतर बुकिंग रद्द हो गई हैं। इतना ही नहीं पहली जुलाई को एक भी श्रद्धालु बदरीनाथ-केदारनाथ के लिए हरिद्वार से रवाना नहीं हुआ। जबकि दो जुलाई को सिर्फ दो श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया।
विज्ञापन

देश के कोने-कोने से बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम आने वाले अधिकतर श्रद्धालु हरिद्वार से टैक्सी लेकर अपनी यात्रा करते हैं। जून 2013 में आई जल प्रलय के बाद यात्रा से जुड़े होटल व ट्रेवल्स कारोबारियों ने दो साल तक मंदी की मार झेली। इस बार यात्रा सीजन में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने से कारोबारियों को मुनाफे की उम्मीद जगी थी। लेकिन तीन-चार दिन से पहाड़ों पर हो रही भारी बारिश के चलते चारधाम यात्रा पर जाने वाले यात्रियों ने 20 जुलाई तक हुई सभी बुकिंग रद्द कर दी गई हैं। जीएमओयू हरिद्वार के इंचार्ज एमएस नेगी ने बताया कि रास्ते बंद होने से वाहन सिर्फ मैठाणा तक जा पा रहे हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं को यात्रा पर भेजना खतरे से खाली नहीं है। जीटीओ के इंचार्ज दीपक कुमार ने बताया कि बड़ी संख्या में श्रद्धालु जोशीमठ में फंसे हुए हैं। मौसम को देखते हुए मार्ग जल्द सुचारु होने के आसार कम हैं। इसलिए बुकिंग रद्द कर दी गई है। हरिद्वार प्रीपेड टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष मनोज शर्मा ने बताया कि खराब मौसम के चलते अब श्रद्धालुओं का आगमन खुद भी कम हो गया है। बुकिंग के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को सबसे पहले पहाड़ों के हालात की जानकारी दी जा रही है।
कई वाहन जोशीमठ और कणप्रयाग में रोके
खराब मौसम के चलते पहाड़ों में हरिद्वार के 100 से ज्यादा वाहन अलग-अलग मार्गों पर फंसे हुए हैं। गढ़वाल मंडल ऑनर्स की 10 टूरिस्ट बसें चमोली और मैठाणा के बीच फंसी हुई हैं। प्राइवेट ट्रैवल्स एजेंसियों की 80-90 टूरिस्ट कारें रास्ते में फंसी हैं। खतरे को भांपते हुए कई वाहनों को जोशीमठ और कर्णप्रयाग में भी रोका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें