फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: आयुर्वेद इंटर्न डॉक्टरों का धरना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के गुरुकुल परिसर में तीन दिनाें से धरना दे रहे छात्र
मानदेय 15 हजार से बढ़ाकर 25 हजार करने की मांग
माई सिटी रिपोर्टर
हरिद्वार। एमबीबीएस इंटर्न का मानदेय बढ़ाए जाने के सरकारी निर्णय के अनुरूप, उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के इंटर्न छात्र-छात्राओं ने भी अपनी मांगें उठाई हैं। छात्र लगातार तीसरे दिन गुरुकुल परिसर में धरना दे रहे हैं। बृहस्पतिवार को बड़ी संख्या में इंटर्न एकजुट हुए और वर्तमान 15,000 रुपये प्रतिमाह मानदेय को बढ़ाकर 25,000 रुपये प्रतिमाह करने की मांग की।
इंटर्न चिकित्सकों का कहना है कि उनकी इंटर्नशिप केवल प्रशिक्षण तक सीमित नहीं है। वे अस्पताल की नियमित चिकित्सकीय सेवाओं में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। इंटर्न डॉक्टर ओपीडी, आईपीडी और आपातकालीन सेवाओं में कार्य करते हैं, भर्ती मरीजों की देखभाल करते हैं, मरीजों का विवरण लेते हैं और उपचार प्रक्रिया में सहयोग करते हैं। वे अस्पताल की चिकित्सकीय टीम का एक नियमित हिस्सा बनकर कार्य करते हैं।
विज्ञापन

छात्रों का तर्क है कि जब उनसे जिम्मेदारीपूर्ण कार्य लिए जाते हैं, तो उनके मानदेय में भी वृद्धि होनी चाहिए। वे समान चिकित्सकीय पेशे में समान मानदेय की मांग पर अड़े हैं। बढ़ती महंगाई को भी उनकी मांग का एक प्रमुख कारण बताया गया है, क्योंकि किराया, भोजन, परिवहन और पढ़ाई जैसे खर्चों में लगातार वृद्धि हो रही है। नियमित ड्यूटी के कारण उनके पास आय के अन्य साधनों के लिए समय भी सीमित रहता है।
विज्ञापन

-
आयुष मंत्री को सौंपा ज्ञापन
इंटर्न चिकित्सकों ने अपनी मानदेय बढ़ाने की मांग उत्तराखंड के आयुष मंत्री मदन कौशिक तक पहुंचाई है और उन्हें एक ज्ञापन भी सौंपा है। छात्रों का मानना है कि अस्पताल में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने, मरीजों की निगरानी करने, चिकित्सकीय प्रक्रियाओं में सहायता करने और वरिष्ठ चिकित्सकों के निर्देशानुसार नैदानिक कार्यों में शामिल रहने के अनुरूप उन्हें उचित मानदेय मिलना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें