फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेजरी से चली और बैंक में अटकी सेलरी

Fri, 02 Dec 2016 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नोटबंदी के बीच सरकारी कर्मचारियों के लिए महीने का दूसरा दिन भी खराब रहा। पहली तारीख को तकनीकी खामी के चलते ट्रेजरी से ही भुगतान नहीं हो पाया था। शुक्रवार को ट्रेजरी से भुगतान होकर सेलरी और पेंशन खातों में जरूरी पहुंची पर नोटबंदी के चलते रकम हाथ में नहीं आ पाई। कैश कम होने के कारण कुछ बैंकों ने कर्मचारियों को दो-दो हजार रुपये दिए। इससे कर्मचारियों के चेहरों पर मायूसी छाई रही।

सरकारी कर्मचारियों की तनख्वाह हर महीने पहली तारीख को उनके खातों में आ जाती है। बृहस्पतिवार को पहली तारीख के बावजूद ट्रेजरी से तकनीकी खामी के चलते भुगतान खातों तक नहीं पहुंच पाया था। जिससे जनपद के कुल 22 विभागों के करीब 20 हजार सरकारी कर्मचारियों की तनख्वाह और रिटायर्ड कर्मचारियों की पेंशन के रूप में 100 करोड़ से ज्यादा का भुगतान नहीं हो पाया था। अगले दिन तकनीकी खामी दूर होने पर ट्रेजरी से भुगतान तो हो गया, पर कैश की तंगी के कारण रकम खातों से बाहर नहीं आ पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ बैंकों में दो-दो हजार रुपये से ही कर्मचारियों को संतोष करना पड़ा। वहीं लीड बैंक मैनेजर केएस पॉल ने बताया कि अभी पर्याप्त मात्रा में कैश नहीं मिल पाया है। जिस बैंक मेें जितना कैश था, उसी के हिसाब से दो हजार से चार हजार तक का भुगतान कर्मचारियों को किया गया है। कैश आने पर स्थिति सामान्य हो पाएगी। कैश एक दो दिन में आने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें