फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: जागरूकता से कम किए जा सकते हैं बाल अपराध

विज्ञापन
विज्ञापन
पथरी। बहादुरपुर जट में आदर्श बाल सदन इंटर कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं को कानूनों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से पीएलवी माहेश्वरी और पीएलवी विनोद कुमार ने कहा कि सोशल मीडिया का प्रयोग सावधानी से करें और नशे से दूर रहें। कहा कि आज समाज में बाल अपराध की संख्या बढ़ाने का कारण जागरूकता की कमी है। उन्होंने कहा कि हम बाल अपराध को जागरूकता से कम कर सकते हैं। प्रत्येक बच्चे को अपने आसपास होने वाली घटनाओं की जानकारी होनी चाहिए। कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गरीब, असहाय, महिलाओं, अनुसूचित जाति, जनजाति के व्यक्तियों को निःशुल्क अधिवक्ता सेवा प्रदान करता है। किसी भी गरीब को न्याय से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा।
इस मौके पर प्रधानाचार्य धर्मेंद्र सिंह चौहान, सतीश शास्त्री, अनुपमा चौहान, वीर सिंह, शाहिद अली, कलीम अंसारी, अनीता चौहान, अरुणा यादव, सुदेश चौहान, अजय यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें