फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: जमालपुर में अवैध प्लॉटिंग पर चला प्राधिकरण का बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। जमालपुर क्षेत्र में हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण ने अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। राजा गार्डन सड़क स्थित तालाब के निकट करीब 8 से 10 बीघा भूमि पर की जा रही अनाधिकृत प्लॉटिंग को टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में ध्वस्त किया गया।
विज्ञापन




एचआरडीए के मुताबिक, भूमि पर बिना मानचित्र स्वीकृति के प्लॉटिंग कर निर्माण कार्य किया जा रहा था। शिकायत मिलने के बाद प्राधिकरण की टीम मौके पर पहुंची और अवैध निर्माण को जेसीबी की मदद से हटवा दिया। मौके पर मौजूद निर्माणकर्ता सूरज सैनी को सख्त निर्देश दिए कि बिना मानचित्र स्वीकृत कराए किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य आगे न किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने पर भविष्य में और सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें