फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारधाम यात्रा: चौथे दिन 2889 श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। ऋषिकुल मैदान स्थित यात्री पंजीकरण केंद्र पर सोमवार को चौथे दिन 2889 यात्रियों ने अपना पंजीकरण कराया। इसके साथ ही चार दिनों में कुल पंजीकरण का आंकड़ा 7846 तक पहुंच गया है।
विज्ञापन




सोमवार को पंजीकरण कराने वालों में सबसे अधिक 921 श्रद्धालुओं ने केदारनाथ धाम के लिए पंजीकरण कराया। वहीं बद्रीनाथ धाम के लिए 841, यमुनोत्री धाम के लिए 557 और गंगोत्री धाम के लिए 507 यात्रियों ने रजिस्ट्रेशन कराया। हेमकुंड साहिब के लिए इस दिन कोई पंजीकरण नहीं हुआ। प्रशासन के अनुसार देश के विभिन्न राज्यों से हरिद्वार पहुंच रहे श्रद्धालु यहां पंजीकरण कर यात्रा की तैयारियों में जुटे हैं। पंजीकरण केंद्र पर व्यवस्थाएं सुचारु रखने के लिए पर्याप्त स्टाफ की तैनाती की गई है, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें