ग्वालियर के एमपी हॉकी अकादमी से लिया खुशी ने प्रशिक्षण
खुशी कटारिया भी 19 वर्ष की आयु में सब-जूनियर और जूनियर हाॅकी खेलते हुए अब तक काफी अनुभव प्राप्त कर चुकी हैं और राष्ट्रीय खेलों में अपनी टीम के लिए पदक जीतने के लक्ष्य को लेकर उत्साहित और आश्वस्त हैं। खुशी मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एमपी हाॅकी अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर लौटी हैं। वहीं, स्नातक तृतीय वर्ष की छात्रा हैं।
एक परिवार से पूरे गांव की पहचान
खुशी का जन्म हरिद्वार के रोशनाबाद गांव के उस परिवार में हुआ, जिसे आज हरिद्वार और उत्तराखण्ड ही नहीं, बल्कि पूरे भारत में ‘हाकी परिवार’ के नाम से जाना जाता है। यही नहीं, कई लोग तो रोशनाबाद गांव को ही ''हाॅकी की फैक्ट्री'' भी कहते हैं। पिता लाखन सिंह तथा माता सुनीता देवी की इस होनहार संतान की छोटी बुआ तथा पद्मश्री सहित तमाम पुरस्कारों व सम्मानों से सम्मानित वंदना कटारिया की देश दुनिया में पहचान है। वहीं बड़ी बुआ रीना कटारिया हॉकी में नेशनल और इंटरनेशनल खेलने के बाद अब रेलवे में सेवारत हैं। खुशी की छोटी बहन गुनगुन भी बहुत अच्छी हाॅकी खेलती है। राष्ट्रीय खेलों के लिए उसने भी ट्रायल दिया था, लेकिन बीच में तबीयत खराब हो जाने के कारण कैम्प से हटना पड़ा।