फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतुल बने उपाध्यक्ष, नागेंद्र सहसचिव

Sun, 20 Dec 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन हरिद्वार की कार्यकारिणी चयन के लिए चुनाव में मतों की गिनती दूसरे दिन शनिवार को हुई। जिसमें उपाध्यक्ष पद पर अतुल अग्रवाल ने 245 मत प्राप्त करते हुए अपने प्रतिद्वंद्वी परमेश्वर अग्रवाल को 31 मतों से हराया।
विज्ञापन

सहसचिव पद के लिए नागेंद्र कुमार सक्सेना ने 229 मत प्राप्त करते हुए अपने प्रतिद्वंद्वी सुमित पाल सिंह अरोड़ा को 103 मतों से हराया। कोषाध्यक्ष पद के लिए दुष्यंत कुमार ने 296 मत प्राप्त करते हुए विनय कुमार को 137 मतों से हराया। पुस्तकालयाध्यक्ष सिद्घार्थ मनचंदा ने 311 मत प्राप्त करते हुए रुचि बगवाड़ी को 157 मतों से और आय व्यय निरीक्षक अतुल कुमार शर्मा ने 290 मत प्राप्त करते हुए संगीता भारद्वाज को 114 मत से हराया। इससे एक दिन पहले अध्यक्ष पद की मतों में गणना में कुलदीप सिंह अध्यक्ष और सीताराम सचिव चुने गए। नई कार्यकारिणी का बार कार्यालय में स्वागत किया गया। बार एसोसिएशन की नव चयनित कार्यकारिणी स्वागत कार्यक्रम के बाद हर की पैड़ी पर गंगा पूजन को पहुंची। वहीं स्वागत करने वालों में प्रदीप जगता, अरुण भदौरिया, राजेश रस्तौगी, जेपी मनारिया, फकीरा खान,  सतीश दत्त शर्मा, वेश आलम, सुनील चौहान, नवीन चौहान, पवन कुमार, सुशील कुमार, सजंय चौहान, नीरज गुप्ता, सुधीर त्यागी, तरसेम सिंह चौहान, सुरेंद्र शर्मा, प्रदीप चौहान, महेश पाल समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता शामिल हुए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें