हरिद्वार। जनपद के करीब एक लाख केबल टीवी उपभोक्ताओं में से 75 फीसदी उपभोक्ता ऐसे हैं जिनके टीवी सेटों पर सेट टॉप बॉक्स नहीं लग पाए हैं।
केंद्र सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के दिशा-निर्देश पर पूरे देश में केबल टीवी का डिजिटलाइजेशन किया जा रहा है। इसके प्रथम चरण में नगर निगम, नगर पालिका और बड़े कस्बों में केबल टीवी का डिजिटलाइजेशन किया जा रहा है। इसके तहत टीवी पर सेट टॉप बॉक्स लगाए जा रहे हैं। 31 दिसंबर 2015 तक जिन टीवी पर सेट टॉप बॉक्स नहीं लग पाएंगे उनका प्रसारण बंद कर दिया जाएगा। मनोरंजन कर विभाग के मुताबिक हरिद्वार क्षेत्र में करीब 40 हजार और रुड़की क्षेत्र में करीब 60 हजार केबल टीवी उपभोक्ता हैं। अभी तक जनपद के करीब 25 प्रतिशत उपभोक्ताओं के टीवी पर सेट टॉप बॉक्स लगाए गए हैं। पर्याप्त संख्या में सेट टॉप बॉक्स न मिलने के कारण केबल टीवी उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
कोट
जिले में अभी तक 25 प्रतिशत उपभोक्ता टीवी सेट टॉप बॉक्स से जुड़े हैं। 31 दिसंबर 2015 तक जिन उपभोक्ताओं के टीवी पर सेट टॉप बाक्स नहीं लग पाएगा। उनका प्रसारण बंद कर दिया जाएगा।
चंदन सिंह, सहायक आयुक्त मनोरंजन कर विभाग, हरिद्वार।
इनसेट
प्रथम चरण में इन क्षेत्रों में लगने है सेट टॉप बॉक्स
सहायक आयुक्त मनोरंजन कर विभाग चंदन सिंह ने बताया कि प्रथम चरण में जिले में रुड़की, झबरेड़ा, मंगलौर, लंढ़ौरा, शाहपुर, भगवानपुर, सैदपुरी, पिरान कलियर, सलेमपुर राजपूतान, सुनहेरी, सेफीपुर, खंजरपुर, भंगेडी महावतपुर, पाड़ली गुर्जर, नंगला इमरती, ढढ़ेरा, मोहनपुर मोहम्मपुर, बीएचईएल, रावली महदूद, बहादराबाद, जगजीतपुर, लक्सर, शिवालिक नगर आदि क्षेत्र में सेट टॉप बॉक्स लगने हैं।