फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: बैंक के एटीएम से चोरी का प्रयास, एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में आर्य नगर चौक स्थित इंडियन बैंक के एटीएम में तोड़फोड़ कर चोरी का प्रयास किया गया। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ऋषभ कुमार निवासी पीठ बाजार ज्वालापुर को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, घटना नौ जनवरी की सुबह करीब 6:05 बजे की है। इंडियन बैंक हरिद्वार शाखा के शाखा प्रबंधक अंकित मिश्रा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आर्य नगर चौक स्थित बैंक के एटीएम में अज्ञात व्यक्ति ने पाना/चाबी (स्पैनर) जैसे औजार की मदद से कैश डिस्पेंसर यूनिट को जबरन खोलने का प्रयास किया। इस दौरान एटीएम को नुकसान पहुंचाया गया, हालांकि समय रहते सुरक्षा व्यवस्था के चलते बड़ी क्षति होने से बच गई। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की गई।
कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों से संदिग्ध को चिह्नित कर लिया। रविवार को आरोपी ऋषभ कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के कब्जे से एक पाना चाबी व एवं एटीएम कार्ड बरामद किया गया। कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें