हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र से एक किशोरी के बहलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। लक्सर के एक मोहल्ले में रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उनकी 16 वर्षीय बेटी अपनी नानी के घर ब्रह्मपुरी हरिद्वार आई हुई थी। आरोप लगाया कि आठ जनवरी को विशाल निवासी लक्सर उसे बहलाकर अपने साथ ले गया। एसएचओ रितेश शाह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।