फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाली हुए एटीएम, आज मचेगा हाहाकार

Sun, 11 Dec 2016 11:59 PM IST
hridwar uttrakhanda india
विज्ञापन
एटीएम में लंबी लाइन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 बैंकों के तीन दिन के अवकाश के दूसरे दिन रविवार को शहर में अधिकांश एटीएम खाली हो गए। पंचपुरी में 100 से अधिक एटीएम में से मात्र दो एटीएम चलते नजर आए। सिर्फ देवपुरा में स्टेट बैंक ऑफ पटियाला और चंद्राचार्य चौक पर विजया बैंक के एटीएम से नगदी मिली। यहां सुबह छह बजे से कोहरे और ठंड के बीच लोग लाइन में लगे रहे। छह-छह घंटे बाद भी लोगों का नंबर नहीं आया।  अवकाश के तीसरे दिन यानि सोमवार को हालात बद से बदतर होने की आशंका है।
विज्ञापन

एक हजार और पांच सौ रुपये के नोट बंद हुए एक महीने से ज्यादा का वक्त बीत चुका है। इस बीच केंद्र सरकार और बैंकों की ओर से आम जनता को राहत देने के लिए जितने भी दावे किए गए, उनमें अधिकांश पूरी तरह फेल रहे। हाल ये है कि महीने भर बाद भी शहर व देहात के 90 फीसदी से ज्यादा एटीएम खाली हैं। जिन एटीएम पर नगदी मिल रही है, वहां लाइन इतनी लंबी है कि लोगों में घंटों का इंतजार करना पड़ रहा है। महीने के दूसरे शनिवार, रविवार और ईद मिलादुन्नबी के तीन दिन का अवकाश के दूसरे दिन ही शहर के अधिकांश एटीएम खाली हो गए। परेशान लोग एक एटीएम से दूसरे एटीएम के बीच भटकते रहे। चंद्राचार्य चौक स्थित विजया बैंक के एटीएम में नगदी मिलने पर यहां सुबह छह बजे से लोग लाइन में खड़े हो गए। वहीं देवपुरा स्थित स्टेट बैंक ऑफ पटियाला के एटीएम में सुबह से ही लाइन काफी लंबी रही। पैसे निकालने के लिए लोग कोहरे और ठंड के बीच लाइन में लगकर ठिठुरने को मजबूर रहे।
------------
रिजर्व बैंक को कैश की किल्लत के बारे में बता दिया गया है लगातार संपर्क किया जा रहा है। रविवार को पीएनबी के किसी भी एटीएम में पैसा नहीं था। पैसा आने के बाद ही उपलब्ध हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- केएस पॉल, लीड़ बैक अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें