फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना अनुमति के लगाया जा रहा क्रशर सील

Sun, 11 Dec 2016 11:55 PM IST
hridwar uttrakhanda india
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से गंगा किनारे चल रहे स्टोन क्रशरों पर शिकंजा कसने के निर्देश देने के बाद जिला प्रशासन ने स्टोन क्रशरों की कुंडली खंगालनी शुरू कर दी है। शनिवार की देर शाम प्रशासन ने सुल्तानपुर के निकट निहंदपुर गांव में बिना अनुमति के लगाए जा रहे एक स्टोन क्रशर को सील कर दिया। कई विभागों की ओर से संयुक्त रुप से यह कार्रवाई की गई। अन्य स्टोन क्रशरों के बारे में भी जांच पड़ताल की जा रही है। जिलाधिकारी हरबंस सिंह चुघ के निर्देश पर की जा रही जांच के अंतर्गत पाया गया कि निहंदपुर के निकट लिमरा स्टोन क्रशर बिना अनुमति के लगाया जा रहा है। राजस्व विभाग की ओर से की गई जांच में स्टोन क्रशर के पास निर्धारित भूमि से ज्यादा भूमि पर स्टोन क्रशर लगाया जाना पाया गया। वहीं, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने अपनी जांच में पाया कि क्रशर लगाने के लिए एनओसी भी बोर्ड से नहीं ली थी। खनिकर्म विभाग की ओर से भी विधिवत अनुमति नहीं मिली जिसके आधार पर कार्रवाई करते हुए लक्सर के तहसीलदार गोपाल सिंह एवं अन्य विभागों के अधिकारियों ने स्टोन क्रशर को सील कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें