फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Sat, 25 Jul 2026 06:04 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
वात्सल्य वाटिका बहादराबाद में शनिवार को विद्या भारती की ओर से बाल वर्ग संकुल स्तरीय एक दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता में भागीरथी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बहादराबाद, सप्तऋषि, बोंगला, लालढांग, गैंडीखाता और रानीपुर सहित छह विद्यालयों के करीब 110 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

कबड्डी में गैंडीखाता, खो-खो में लालढांग, कुश्ती में गैंडीखाता, बैडमिंटन में वात्सल्य वाटिका, गोला फेंक और चक्का फेंक में बोंगला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ में बोंगला, 400 मीटर दौड़ में वात्सल्य वाटिका और 600 मीटर दौड़ में बोंगला के प्रतिभागी विजयी रहे। 200 मीटर दौड़ में सप्तऋषि और गैंडीखाता के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। बालिका वर्ग की प्रतियोगिता में लालढांग ने प्रथम स्थान हासिल किया।

विद्यालय प्रबंधक प्रदीप कुमार मिश्रा ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि विद्या भारती शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक और नैतिक विकास पर भी समान रूप से बल देती है। इस दौरान सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य, आचार्य एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें