फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: घर में अकेली किशोरी से यौन शोषण का प्रयास, पिस्टल तान कार में खींचने की कोशिश

Sat, 25 Jul 2026 06:03 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कनखल कोतवाली क्षेत्र में घर में अकेली 14 वर्षीय किशोरी से यौन शोषण और पिस्टल के बल पर अपहरण के प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता के भाई के ऐन वक्त पर पहुंचने से आरोपी अपने साथी के साथ फरार हो गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, पीड़िता के पिता ने तहरीर में बताया कि वह अपनी बीमार पत्नी को लेकर गांव गए थे। घर पर उनका 16 वर्षीय बेटा और 14 वर्षीय बेटी अकेले थे। आरोप है कि 22 जुलाई को अभिषेक नाम का युवक अपने साथी अंकुर के साथ हरिद्वार पहुंचा और धोखे से बेटे से घर की लोकेशन ली। जब बेटा दूध लेने गया, तभी अभिषेक घर में घुस गया और किशोरी से जबरदस्ती कर यौन शोषण का प्रयास किया। किशोरी के शोर मचाने और विरोध करने पर आरोपी ने उसके सिर पर पिस्टल तान दी और धमकाते हुए जबरन कार में खींचने लगा।
इसी बीच पीड़िता का भाई घर पहुंच गया, जिसे देखकर आरोपी भागने लगे। भाई ने पीछा करते हुए उनका वीडियो भी बनाया, लेकिन वे कार में बैठकर फरार हो गए। सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें